बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) ने 21 सितंबर 2022 को अपना 42वां जन्मदिन मनाया। इस दौरान वह सफेद रंग की मिनी रैप ड्रेस पहने नजर आई थीं। आइए आपको दिखाते हैं उनका पूरा लुक।करीना ने अपने बर्थडे के खास मौके पर पहले तो परिवार के साथ केक कट किया था और फिर बॉलीवुड सेलेब्स व अपने खास दोस्तों के साथ पार्टी की थी। उनकी इस पार्टी में आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, मलाइका अरोड़ा, महीप कपूर और संजय कपूर जैसे सितारे शामिल हुए थे।






अब बात करते हैं करीना कपूर खान की बर्थडे ड्रेस की। वैसे तो करीना जो भी पहनती हैं, वो फैशन ट्रेंड बन जाता है। एक्ट्रेस ने अपने जन्मदिन जैसे खास मौके पर एक सफेद रंग की रैप ड्रेस को चुना था। इस मिनी ड्रेस में वह बेहद प्यारी लग रही थीं। एक्ट्रेस ने अपने लुक को बोल्ड लिपस्टिक और सफेद हील्स के साथ पूरा किया था। फैंस को भी उनका ये अंदाज बेहद पसंद आया।






थोड़ी रिसर्च करने पर हमें पता चला कि करीना कपूर खान की ये ड्रेस ‘Zimmerman’ ब्रांड की थी। वेबसाइट पर इस ड्रेस की कीमत 59,999 है, जो अभी भी उपलब्ध है। क्लोज-नेक वाली इस रैप ड्रेस में पफ स्लीव्स, क्लोज-नेक और रफल्ड हेमलाइन भी शामिल थी। अगर आप भी किसी पार्टी में जाना चाहती हैं, तो इस शानदार ड्रेस को पहन सकती हैं।फिलहाल, करीना कपूर खान की ये ड्रेस आपको कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।