बॉलीवुड एक्ट्रेस बिपाशा बसु (Bipasha Basu) इन दिनों अपनी प्रेग्नेंसी फेज को खूब एंजॉय कर रही हैं। हाल ही में, बिपाशा बसु ने अपने परिवार और दोस्तों के साथ बेबी शॉवर का जश्न मनाया है। इस जश्न की कुछ तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। अपने बेबी शॉवर सेरेमनी में बिपाशा बसु बला की खूबसूरत दिखाई दे रही थीं। आइए आपको दिखाते हैं।






दरअसल, 23 सितंबर 2022 को बिपाशा बसु की एक खास दोस्त ने उनके करीबियों और परिवार वालों के लिए एक बेबी शावर पार्टी रखी थी। इस पार्टी में बिपाशा थीम फॉलो करते हुए पिंक साइड स्लिट गाउन में पहुंची थीं। खुले बालों और मिनिमम ज्वेलरी में एक्ट्रेस बेहद खूबसूरत लग रही थीं। बिपाशा ने अपने लुक को मैचिंग मिनी पर्स और ट्रांसपैरेंट प्लेटफॉर्म हील्स से कंप्लीट किया था। वहीं, पति करण सिंह ग्रोवर भी थीम के मुताबिक ब्लू सूट पहनकर पार्टी में शामिल हुए थे।






कपल ने बेबी शावर में केक कटिंग सेरेमनी भी की थी, जिसमें चंद पैपराजी भी शामिल हुए थे। सेलिब्रेशन के कई वीडियोज सामने आए हैं, जिनमें करण और बिपाशा केक कटिंग कर मजेदार अंदाज में गाना गा रहे हैं। बता दें कि ये एक प्राइवेट सेरेमनी थी, जिसमें कपल के 20 करीबी गेस्ट ही शामिल हुए थे।इस पार्टी में बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी शामिल हुई थीं, जिन्होंने पिंक कलर का गाउन ड्रेस पहना हुआ था। बिपाशा ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर बेबी शॉवर की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। आइए आपको दिखाते हैं ये तस्वीरें।






बता दें कि बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने साल 2016 में शादी रचाई थी। अब शादी के बाद कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। बिपाशा बसु लंबे वक्त से फिल्मों से दूर हैं। वहीं, बिपाशा के फैंस उनकी खुशियों में जमकर शरीक हो रहे हैं। अदाकारा को उनके पहले बच्चे के आने की खुशी के लिए फैंस अभी से ही मुबारकबाद दे रहे हैं। खैर, हम भी बिपाशा के बेबी की अच्छी सेहत की कामना करते हैं। फिलहाल, आपको ये तस्वीरें कैसी लगीं? हमें कमेंट में जरूर बताएं और हमारे लिए कोई सुझाव हो तो अवश्य दें।