अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड मूवी ‘दृश्यम’ के दूसरे पार्ट ‘दृश्यम 2’ का टीजर रिलीज कर दिया है, जिसने फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है। अजय एक बार फिर विजय सलगांवकर बनकर अपने परिवार को बचाते नजर आने वाले हैं। ‘दृश्यम’ में अजय के अलावा तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्त, रजत कपूर और छोटी-सी अनू यानी मृणाल जाधव ने दमदार किरदार निभाया था। अब ये छोटी-सी अनू काफी बड़ी हो गई है।






जब ‘दृश्यम 2’ का टीजर आया तो सभी की नजरें अनू पर टिक गईं। सभी उनके Then and Now वाला लुक देखकर चौंक गए और कहने लगे कि 7 सालों में वो कितनी बदल गई हैं! ‘दृश्यम’ मूवी साल 2015 में रिलीज हुई थी। इसे दिवंगत डायरेक्टर निशिकांत कामत ने डायरेक्ट किया था। फिल्म सस्पेंस से भरी हुई थी। कहानी ये थी कि विजय सलगांवकरअपनी वाइफ नंदिनी, बड़ी बेटीऔर छोटी बेटी अनू के साथ एक गांव में रह रहा होता है।






ये कहानी बहुत ही दिलचस्प है, जिसमें हर कदम पर सस्पेंस भरा हुआ है। कहानी में अनू का बहुत अहम रोल था और अनू यानी मृणाल ने छोटी-सी उम्र में भी अपने किरदार को बखूबी निभाया था।अब मृणाल जाधव काफी बड़ी हो गई हैं। वो 13 साल की हो गई हैं। कल 29 सितम्बर को ‘दृश्यम 2’ का टीजर आने के बाद वो सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। उनकी फोटोज वायरल हो रही हैं। वो पहले से काफी बदल गई हैं और ग्लैमरस भी हो गई हैं।






जानकारी के मुताबिक, मृणाल जाधव ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा था। वो साल 2012 में टीवी सीरियल ‘राधा की बावरी’ में नजर आई थीं। उस वक्त मृणाल सिर्फ चार साल की थीं। इसके बाद वो रितेश देशमुख की मराठी मूवी ‘लाई भारी’ में दिखीं। ये फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। इस दौरान मृणाल ने मॉडलिंग भी की। फिर वो 2015 में ‘दृश्यम’ में नजर आईं। इसके बाद मृणाल को 2017 में मराठी मूवी ‘Andya Cha Funda’ में देखा गया था। साल 2018 में वो एक






म्यूजिक वीडियो में नजर आई थीं। फिर 2019 में उन्होंने एक और मराठी मूवी में अहम किरदार निभाया था। 2020 में वो एक मराठी हॉरर मूवी ‘भयभीत’ में दिखाई दीं। वो एक शॉर्ट मूवी Avasaan में भी दिखाई दीं। साल 2020 में मृणाल ने अपने ट्रांसफॉर्मेशन की फोटो शेयर कर सभी को चौंका दिया। वो काफी फिट और ग्लैमरस दिखाई दीं। ये ट्रांसफॉर्मेशन सिर्फ 12 हफ्तों में हुआ।