अभिनेता सैफ अली खान और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के बड़े बेटे तैमूर अली खान (Taimur Ali Khan) इंडस्ट्री के सबसे प्यारे स्टार किड्स में से एक हैं। नन्हे नवाब जब से पैदा हुए हैं, तब से सुर्खियों में हैं। चाहे वह उनकी क्यूट हरकतें हों या पैपराज़ी के साथ उनकी बातचीत, तैमूर किसी ना किसी वजह से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं। जहां उनके मम्मी और डैडी अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट्स की शूटिंग में काफी व्यस्त हैं, वहीं तैमूर अपनी क्यूटनेस से हमारा ध्यान खींच रहे हैं।






जुलाई 2022 में करीना कपूर खान-सैफ अली खान और उनके बेटे तैमूर अली खान व जहांगीर अली खान एक फैमिली वेकेशन के लिए लंदन गए थे। अपने वकेशन के दौरान करीना-सैफ व तैमूर ने लंदन में ‘रोलिंग स्टोन्स कॉन्सर्ट’ में भाग लिया था और इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वीडियो में छोटे टिम को शो का एक अच्छा सीन देखने के लिए अपने पिता सैफ के कंधों पर बैठे देखा जा सकता है और करीना कॉन्सर्ट का आनंद लेते हुए उनके बगल में खड़ी थीं।






अब ,1 अक्टूबर 2022 को तैमूर अली खान को मुंबई में स्पॉट किया गया। स्टार किड को अपनी नानी के साथ एक शानदार कार की पिछली सीट पर बैठे देखा गया। तैमूर एक धारीदार टी-शर्ट और नीली डेनिम में बेहद प्यारे लग रहे थे। जैसे ही पैपराज़ी नन्हे नवाब की एक झलक पाने के लिए कार के करीब पहुंचे, टिम ने अपनी प्यारी निगाहों से उनकी ओर देखा। वीडियो देखने से साफ पता चल रहा है कि तैमूर को यह शानदार राइड बहुत पसंद आया। देखें वीडियो।






हालांकि, अगर आप सोच रहे हैं कि तैमूर की नई सवारी में ऐसा क्या खास है, तो हम आपको बता दें कि स्टार किड ‘जीप रैंगलर’ में राइड कर रहे थे। कई मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस शानदार कार की कीमत लगभग 57 लाख से 67 लाख रुपए के बीच है। खैर, इस भारी कीमत और क्लासी ब्लैक लुक के साथ कार निश्चित रूप से लोगों का ध्यान खींच रही है।






इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि तैमूर अली खान जन्म के बाद से ही सोशल मीडिया सनसनी बन गए थे और वह पैपराज़ी की आंखों का तारा हैं। ‘न्यूज 18’ के साथ एक साक्षात्कार में जब करीना कपूर खान से पूछा गया था कि टिम हमेशा क्रोधी कैसे दिखते हैं, जब उनकी तस्वीरें क्लिक की जाती हैं, तो बिंदास मम्मी ने जवाब दिया था, “आप उससे पूछ सकते हैं, जब भी वह 18 या 20 साल का हो और अगर वह इन सवालों के जवाब देने के लिए तैयार है। हो सकता है वह क्रोधी इसलिए दिखाई देता हो, क्योंकि उसे आश्चर्य होता है कि लोग उसकी तस्वीरें क्यों खींचते रहते हैं।फिलहाल, आपको तैमूर की नई सवारी गाड़ी कैसी लगी? हमें कमेंट करके जरूर बताएं, साथ ही हमारे लिए कोई सलाह हो तो अवश्य दें।