इस दौरान रणवीर सिंह भी फंक्शन में पहुंचे। रणवीर अचानक ही इस फंक्शन में पहुंच गए थे, ऐसे में उन्हें देखकर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई थी। पैपराजी तुरंत उनकी तस्वीरें निकालने लगे। वहीं फैंस भी एक्टर को देखकर पागल हो गए।






सभी फैंस रणवीर के साथ सेल्फी खिंचवाने की कोशिश में लग गए। इसी धक्का मुक्की के बीच एक फैन ने कुछ ऐसी हरकत कर दी कि कुछ देर के लिए सन्नाटा छा गया। सोशल मीडिया पर ये खास वीडियो वाय़रल हो रहा है।






रणवीर की फैन फालोइंग काफी ज्यादा है। लोग उनके एक्टिंग और लुक के दीवाने हैं। ऐसे में जब एक्टर रेड कार्पेट पर पहुंचे तो उन्हें देखकर हंगामा मच गया। फैंस के बीच उनके साथ तस्वीरें खिंचवाने के लिए धक्का मुक्की होने लगी। सामने आए वीडियो में दिख रहा है कि कई फैंस उनके साथ तस्वीरें खिंचवाना चाह रहे थे। इसी दौरान एक फैन का हाथ गलती से रणवीर के गाल पर पड़ गया।






यहाँ भी पढ़िए बॉलीवुड के नवाब सैफ अली खान का बड़ा खुलासा, कहा: सुहागरात के दिन सोने से पहले करीना करने लगी ये हरकत..वीडियो में दिख रहा है कि रणवीर जैसे ही कार्पेट पर आए हंगामा मच गया। लोगों की भीड़ उनसे हाथ मिलने के लिए उमड़ पड़ी। इस आपाधापी में कई बच्चे गिर भी गए। इसके बाद रणवीर बच्चों के पास पहुंचे और उनके साथ फोटो क्लिक कराई। इसी दौरान भीड़ में एक शख्स का हाथ रणवीर के गाल पर पड़ गया।






इसे देखते हुए गार्ड्स फौरन रणवीर को वहां से लेकर चले गए। अब सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। यूजर्स रणवीर के इस जेस्चर की काफी तारीफ कर रहे हैं। कई यूजर्स का कहना है कि रणवीर की जगह दूसरा एक्टर होता तो हंगामा हो जाता। एक यूजर ने लिखा- थप्पड़ खाकर भी शांत , वाह क्या बात है। एक ने लिखा- सो स्वीट ऑफ रणवीर, बच्चो के साथ फोटो खिंचवाई। एक ने लिखा- कितनी आसानी से थप्पड़ बर्दाश्त कर लिया।






बता दें कि हाल ही में हुए इस अवॉर्ड फंक्शन में रणवीर को मोस्ट पॉपुलर हिंदी एक्टर इन साउथ इंडिया का वोट मिला है। रणवीर के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म जयेशभाई जोरदार रिलीज हुई थी। इसके पहले वो 83 में नजर आए थे। ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं थीं। अब रणवीर फिल्म सर्कस में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा उनके पास और भी कई फिल्में मौजूद हैं।