आलिया भट्ट इन दिनों अपने करियर के शिखर पर हैं। एक तरफ उनकी मेगा बजट फिल्म ब्रह्मास्त्र बहुत जल्द रिलीज होने वाली है। तो वहीं उनका ओटीटी डेब्यू भी जल्द ही होने वाला है। इसके अलावा वो हॉलीवुड फिल्म हार्ट ऑफ स्टोन से हॉलीवुड में भी डेब्यू कर रहीं हैं।






इतने सारे बड़े बदलाव एक साथ आलिया की जिंदगी में आ रहे हैं। एक्ट्रेस ने अपने करियर की शुरुआत करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ द ईयर से की थी। इसके बाद हाईवे से उन्होंने बता दिया कि वो हार मानने वाली नहीं हैं। इसके बाद एक एक कर आलिया ने जबरदस्त सुपरहिट फिल्में दीं।






आलिया को करण जौहर का जमकर सपोर्ट मिलता है। सिर्फ प्रोफेशनली ही नहीं बल्कि निजी तौर पर भी करण आलिया की वाहवाही करते नजर आते हैं। वो आलिया को अपनी बेटी जैसा मानते हैं। स्टार किड होने के साथ साथ आलिया को करण का भी साथ मिला है। अब हाल ही में एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें वो आलिया के सफर के बारे में बातें करती नजर आ रहीं हैं।






यहाँ भी पढ़िए जब शाहरुख़ खान ने कहा था- ‘मैं पो’र्न स्टार बनाना चाहता था’, सच्चाई सुन है’रत में पड़ गए थे फैंस…दरअसल इन दिनों ऐश्वर्या का चार साल पुराना इंटरव्यू वायरल हो रहा है। वो फिल्म फन्ने खां का प्रमोशन करने पहुंचीं थीं। इस दौरान ऐश्वर्या से आलिया भट्ट को लेकर सवाल किया गया था। इस पर ऐश्वर्या आलिया की तारीफ करती नजर आईं थीं। वीडियो में ऐश्वर्या कहती हैं- मैं उनसे कुछ पूछना नहीं चाहूंगी बल्कि मैं उनसे कहना चाहूंगी कि वो और आगे बढ़ें। ये काफी अच्छा है कि वो आगे बढ़कर सब जान रही हैं।






आगे ऐश्वर्या ने कहा- वो ये सब खुशी से कर रहीं हैं। करें भीं तो क्यों ना शुरुआत से ही करण जौहर ने उन्हें सपोर्ट किया है। उन्हें कोई अलग से परेशानी नहीं हुई। उन्होंने बेहद ही कंफर्ट जोन में रहकर काम किया है। ये अच्छी बात है। मैंने तो ये बात आलिया से भी कही है। शुरु से ही करण के साथ उनके मौके मिले हैं। उन्हें पता है कि आगे उन्हें जो भी काम मिलने वाला है वो सब अच्छा ही होगा। करण जौहर करते हैं आलिया का सपोर्ट ऐश्वर्या की बातें सुनकर ऐसा लग रहा है कि वो आलिया के नेपो किड होने के फायदे बता रहीं हैं।






ऐश्वर्या ने खुद जमीन से उठकर सितारा बनने का सफर तय किया है। उन्होंने मिस वर्ल्ड का खिताब जीता था। इसके बाद वो फिल्मों में नजर आईं। वहीं दूसरी तरफ आलिया एक स्टार किड होने के चलते पहले से ही मशहूर थीं। वहीं करण जौहर ने ही उन्हें लॉन्च किया। आलिया खुद खुलासा कर चुकीं हैं कि वो कई सारे सजेशन के लिए करण के पास जाती हैं। ऐसे में उन्हें किसी काम या रिलेशनशिप को भी लेकर परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ता है।






दोनों एक्ट्रेसेज के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनकी मेगा बजट फिल्में रिलीज होने वाली हैं। आलिया की फिल्म ब्रह्मास्त्र को लेकर जहां चर्चा है। तो वहीं ऐश्वर्या पीएस 1 में नजर आने वाली हैं। पैन इंडिया लेवल की इस फिल्म को लेकर काफी बज बना हुआ है। एक तरफ जहां ब्रह्मास्त्र 9 सितंबर को रिलीज हो रही है तो वहीं ऐश्वर्या की फिल्म 30 सितंबर को बड़े पर्दे पर आएगी।